खनिज विभाग ने पलेरा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर की कार्रवाई
खनिज विभाग के दल द्वारा रविवार को पलेरा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई। लारोन-पलेरा रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली को बिना रॉयल्टी के रेत के अवैध परिवहन करते खनिज विभाग के दल द्वारा रोका गया। ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा रॉयल्टी प्रस्तुत नहीं की गई। वाहन चालक द्वारा ट्रैक्टर मालिक निवासी स्टेट बैंक के पीछे पलेरा होना बताया गया। सहायक खनिज अधिकारी द्वारा ट्रैक्टर को जप्त कर पुलिस थाना पलेरा में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। ट्रैक्टर ट्राली में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश खनिज अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण का निवारण नियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण आवेदन हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।।
संवाददाता:–मुहम्मद ख्वाजा
सागर मध्य प्रदेश

0 Comments