अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल कार्यक्रम का आयोजन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सागर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा उन्हें शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता, प्रतिस्पर्धी दौड़, मनोरंजक गतिविधियाँ तथा टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 13 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएँ एवं महिलाएँ भाग ले सकती हैं। इच्छुक महिला प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से इस कार्यक्रम में सहभागिता कर सकते हैं।

संवाददाता :- नेहा पटेल