इजराइल-ईरान युद्ध का असर भारत के बाजार पर
इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब भारत के आर्थिक बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण निवेशकों में डर का माहौल है। जिसका सीधा प्रभाव शेयर बाजार और रुपये पर पड़ा है। Bombay Stock Exchange का सेंसेक्स और National Stock Exchange का निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। भारत अपनी जरूरत का अधिकांश तेल आयात करता है, इसलिए तेल महंगा होने की आशंका से बाजार पर दबाव बढ़ गया है यदि हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है इस बीच भारतीय रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता के समय निवेशक सुरक्षित माने जाने वाले विकल्पों की ओर रुख करते हैं। जिससे उभरते बाजारों की मुद्रा पर असर पड़ता है। अनिश्चितता के माहौल में सोने की कीमतों में भी तेजी आई है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए मांग बढ़ने से दाम ऊपर गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिलहाल निवेशक वैश्विक परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं।
संवाददाता:- आस्था विश्वकर्मा

0 Comments