मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुरक्षा में चूक चार पुलिसकर्मी निलंबित



मध्यप्रदेश के जबलपुर हाई कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है एक व्यक्ति अपने बैग में भ्रूण लेकर अदालत कक्ष तक पहुंच गया जिससे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया मामले की प्रारंभिक जांच में सुरक्षा जांच प्रक्रिया में लापरवाही सामने आने के बाद ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया अधिकारियों के अनुसार अदालत परिसर में प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और निगरानी प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा।

संवाददाता :- आस्था विश्वकर्मा