लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव 

                                       


संसद के बजट सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है विपक्ष का आरोप है कि सदन की कार्यवाही के संचालन में निष्पक्षता नहीं बरती जा रही है और विपक्षी सांसदों को अपनी बात रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का कहना है कि हाल के दिनों में संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग को बार-बार खारिज किया गया है इसी के विरोध में विपक्ष ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है हालांकि संसदीय प्रक्रिया के अनुसार स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करने और उस पर आगे की कार्रवाई का निर्णय सदन की प्रक्रियाओं और नियमों के तहत लिया जाता है यदि प्रस्ताव को पर्याप्त समर्थन मिलता है तो इस पर सदन में चर्चा कराई जा सकती है वहीं सत्तापक्ष का कहना है कि स्पीकर सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार संचालित कर रहे हैं और विपक्ष का यह कदम केवल राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश है इस मुद्दे को लेकर संसद में राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना है और आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस पर जोरदार टकराव देखने को मिल सकता है।

संवाददाता :- आस्था विश्वकर्मा