नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप 


सरई स्थानीय नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 गुलाबी गुप्ता के घर से रोहित के घर तक करीब 820 मीटर लम्बाई की करीब 38 लाख रूपये की लागत से नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन रहवासियों का आरोप है कि नाली निर्माण कार्य निर्धारित प्राकलन के अनुसार नही कराया जा रहा है।

यहां के रहवासियों का आरोप है कि नगर पालिका के उपयंत्री से लेकर संविदाकार की संलिप्तता है, जिसके चलते गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। कार्यस्थल पर सूचनापटल भी गायब है और रेत के जगह पर स्टोन-भस्सी एवं घटिया रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। रहवासियों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।

संवाददाता :- आशीष सोनी