बिहार की राजनीति में हलचल,मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज


बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं जेडीयू के भीतर भी इस मुद्दे पर मतभेद सामने आ रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ता खुलकर नेताओं के नाम लेने लगे हैं पार्टी के भीतर कुछ कार्यकर्ता नए मुख्यमंत्री के लिए संजय झा और लल्लन सिंह के नाम का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का दावा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए नितीश कुमार के करीबी या परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति का नाम भी सामने आ सकता है इसी बीच पप्पू यादव ने एक पोस्ट में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर सीमांचल क्षेत्र और मालदा मुर्शिदाबाद रायगंज तथा दिनाजपुर जैसे जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना बनाई जा रही है हालांकि इस दावे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं और मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बना रह सकता है।

संवाददाता:- आस्था विश्वकर्मा