ग्राम पंचायत कोरसर एवं कोरसर कोठार में PM आवास योजना की बड़ी पहल सैकड़ों हितग्राहियों के खातों में पहली किस्त जारी 



सिंगरौली जिले के चितरंगी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर एवं कोरसर कोठार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी प्रगति देखने को मिली है। ग्राम पंचायत कोरसर में 56 हितग्राहियों के खातों में योजना की प्रथम किस्त क्रेडिट की गई है, वहीं कोरसर कोठार में 88 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिला है।

यह आवास योजना वर्ष 2018 में किए गए सर्वे के आधार पर स्वीकृत हुई थी उस समय पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर उनके नाम चिन्हित किए गए थे। अब उन्हीं चयनित हितग्राहियों के खातों में पहली किस्त की राशि पहुंचना शुरू हो गई है।वर्तमान में ग्राम पंचायत कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह चंदेल एवं कोरसर कोठार के सरपंच विद्यासागर तिवारी द्वारा शेष बचे पात्र हितग्राहियों के लिए नया सर्वे भी कराया गया है। यह प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही अन्य जरूरतमंद परिवारों को भी योजना का लाभ मिलने की संभावना है।सरपंचों ने जानकारी देते हुए बताया कि नए सर्वे में सभी पात्र हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है और उन्हें भी निश्चित रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा।सरकार की इस योजना से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आने की संभावना है।


संवाददाता :- आशीष सोनी