सिंगरौली के सुमित शाह ने UPSC 2025 में पाई 746वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर



ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले के ग्राम नौगई के युवा सुमित कुमार शाह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 की परीक्षा में 746वीं रैंक हासिल कर जिले और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।

सुमित कुमार शाह की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि साहू समाज सहित पूरे जिले में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों और समाज के लोगों का कहना है कि सुमित की मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण ने यह मुकाम दिलाया है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

बताया जाता है कि सुमित शाह का परिवार लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय रहा है। उनके दादा रामजी शाह क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व माने जाते हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

सुमित की सफलता पर परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमित की उपलब्धि से सिंगरौली के युवाओं को भी उच्च लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।

संवाददाता :– आशीष सोनी