आस्था चौरसिया ने कक्षा 10वीं में गढ़ाकोटा का तो काजल नामदेव ने कक्षा 12वीं में पथरिया का नाम किया रोशन 

MPBSE द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में गढ़ाकोटा नगर की होनहार छात्रा आस्था चौरसिया ने 96.20% उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है वहीं पथरिया नगर की काजल नामदेव ने 94.8% अंक लाकर किया परिवार का नाम रोशन 

दमोह जिले के विकासखंड पथरिया से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश नामदेव की पुत्री काजल नामदेव ने एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा में 474 अंक 94.8% अंक प्राप्त कर अपने परिवार सहित गुरूजनों का नाम रोशन किया हैं। बता दें कि रिजल्ट खुलने के एक दिन पहले अंबेडकर जयंती पर उनकी छोटी बहन कुमकुम नामदेव को प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने मंच के माध्यम से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया था और आज काजल के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है। काजल पथरिया विकासखंड के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं, काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा दादी और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन का परिणाम है। अब काजल यूपीएससी की तैयारी कर कलेक्टर बनना चाहतीं हैं। 

गढ़ाकोटा के सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा आस्था चौरसिया, पिता पुष्पेंद्र चौरसिया ने हाई स्कूल परीक्षा में 500 में से 481 अंक 96.20% प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगर का नाम गौरवान्वित किया है। आस्था की इस उपलब्धि के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। उन्होंने हर विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आस्था ने कहा कि वह आगे भी और अधिक मेहनत कर अपने परिवार व गढ़ाकोटा का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करना चाहती हैं। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है आस्था चौरसिया इसकी मिसाल हैं।