10वीं में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने तो 12वीं में झाबुआ की खुशी राय ने लहराया परचम
मध्य प्रदेश के 10वीं 12वीं के 16 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। डॉ. सीएम मोहन यादव ने घोषित कर दिया। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से अभी अभी 11 बजे दोनों बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि सीएम मोहन यादव ने सीएम हाउस से रिजल्ट की घोषणा करते हुए। सभी स्टूडेंट्स को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बताते चलें कि एमपी बोर्ड में 12वीं का रिजल्ट 73.4 फीसदी तो, 10वीं का 73.42 फीसदी रहा। इधर निजी स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है।इस साल 2026 में 10वीं में जहां 9 लाख तो, 12वीं में करीब 17 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 6 अप्रैल तो 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच हुई थी।
499 अंक लाकर पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनी 10वीं की टॉपर
10वीं के इस रिजल्ट में पन्ना की छात्रा प्रतिभा सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने प्रदेशभर में 10वीं कक्षा में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। सभी का कहना है कि प्रतिभा ने जिले का नाम रोशन किया है।
झाबुआ की खुशी राय को 12वीं में फर्स्ट रैंक
वहीं झाबुआ जिले की खुशी राय ने 12वीं के परीक्षा परिणामों में पहला स्थान प्राप्त किए हैं। 93.23 अंकों के साथ वे 7 लाख स्टूडेंट्स के बीच टॉपर बनी हैं। खुशी के परिवार में जश्न का माहौल है।
बोर्ड रिजल्ट में अनूपपुर ने मारी बाजी
10वीं के रिजल्ट में आलीराजपुर जहां 92.25 फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे नंबर पर रहा, वहीं अनूपपुर में 93.5 फीसदी रिजल्ट रहा। एमपी बोर्ड के रिजल्ट में एमपी के जिलों में अनूपपुर पहले स्थान पर रहा।
शिक्षा मंत्री बोले, रिजल्ट 'फुलप्रूफ'
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का कहना है कि, रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई है, ताकि कोई गलती न रहे। यानी इस बार रिजल्ट 'फुलप्रूफ' रखा गया है, ताकि किसी भी स्टूडेंट को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
0 Comments