बीना विधानसभा में 22 दिन से 100 परिवार अंधेरे में, कंपनी ने नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

बीना विधानसभा के खिमलासा सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले भरछा गांव के तीन वार्ड में बीते 22 दिन बिजली नहीं है। भीषण गर्मी में लोगों बिना कूलर, पंखे के रहना पड़ रहा है। मांग करने के बाद भी बिजली कंपनी ने ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला, जिससे 100 से ज्यादा परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भरछा निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले 100 परिवारों में बिजली सप्लाई के लिए 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा है। यह ट्रांसफॉर्मर 22 दिन पहले जल गया था। ग्रामीणों ने दूसरे दिन ही खिमलासा सब स्टेशन में इसकी सूचना दी थी। पहले अधिकारी कहते रहे कि खुरई डिवीजन से ट्रांसफॉर्मर लाने वाहन नहीं है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि तुम लोग अपने वाहन से ट्रांसफॉर्मर ले आओ। इसके चलते ग्रामीण खुद किराए का वाहन लेकर खुरई ट्रांसफॉर्मर लेने पहुंचे, लेकिन डिवीजन के अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर न होने के हवाला देकर उन्हें लौटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि डिवीजन में एक दर्जन से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर रखे होने के बाद भी उन्हें मना कर दिया है। इससे ग्रामीणों लगातार 23वें दिन गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।