बीना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रैली, महिला जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने की भागीदारी
बीना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक रैली निकाली गई। नगर पालिका द्वारा आयोजित इस रैली में महिला जनप्रतिनिधि, महिला कर्मचारी और आम महिलाएं शामिल हुईं। यह रैली महिला सशक्तिकरण के तहत लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण बिल के समर्थन में निकाली गई थी। रैली नगर पालिका से शुरू होकर कॉलेज तिराहा, सर्वोदय चौराहा से होते हुए अंबेडकर तिराहा पहुंची। अंबेडकर तिराहा पर महिलाओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। आजादी के बाद से ही देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने की मांग समय-समय पर की जाती रही है।

0 Comments