जिला अस्पताल अशोकनगर के कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से वेतन न मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंचे अस्पताल का कामकाज प्रभावित 


जिला अस्पताल अशोकनगर के सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड, मल्टी टास्क और वार्ड बॉय शुक्रवार सुबह से हड़ताल पर हैं। उन्हें बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया है !

सभी कर्मचारी अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए निकले। सिविल सर्जन डॉ. भूपेंद्र शेखावत ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने और कलेक्ट्रेट पहुंचे।

तीन महीनों से वेतन न देने के लगाए आरोप 

कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बार-बार अलग-अलग बहाने बताकर भुगतान टाला जा रहा है। उनकी कई बार की मांग के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई। साथ ही की नौकरी से निकलने की भी धमकी दी जाती है।

सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी और वार्ड बॉय सहित अन्य कर्मचारियों की एक साथ हड़ताल पर जाने से अस्पताल का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है और सुरक्षा व्यवस्था भी ठप पड़ गई है। वार्ड बॉय की अनुपस्थिति से मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब देखना होगा की शासन प्रशासन क्या कार्रवाई करता है !

संवाददाता दीपक मालवीय