जिस थाली में खाया, उसी में छेद: बिजली चोरी करते पकड़ा गया लाइनमैन, 63 हजार का जुर्माना
मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में बिजली कंपनी ने अपने ही कर्मचारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाइनमैन के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पर 63 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई शहर में चलाए जा रहे बिजली चोरी विरोधी अभियान के तहत की गई।
अपने ही विभाग का कर्मचारी निकला दोषी
जानकारी के अनुसार, लाइनमैन राजेश किश्ती संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के पीछे स्थित एक गली में रहता है। विभाग को सूचना मिली थी कि उसका ही एक कर्मचारी अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर AE सन्नी बरगिश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मीटर गायब, सीधे लाइन से कनेक्शन
जांच के दौरान पाया गया कि घर में बिजली का मीटर नहीं लगा था। बिजली सप्लाई सीधे मुख्य लाइन से ली जा रही थी, जिससे साफ हो गया कि लंबे समय से बिजली चोरी की जा रही थी। मौके पर ही आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
63 हजार का जुर्माना, विभाग सख्त
AE सन्नी बरगिश ने बताया कि आरोपी लाइनमैन पर 63,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे मामलों में सख्त रुख अपना रहा है, चाहे आरोपी अपना ही कर्मचारी क्यों न हो।
अच्छी सैलरी के बावजूद चोरी
बताया जा रहा है कि आरोपी बरेठ क्षेत्र में पदस्थ है और उसे लगभग 1 लाख रुपये मासिक वेतन मिलता है। इसके बावजूद बिजली चोरी करना विभाग के लिए चौंकाने वाला मामला है।
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी

0 Comments