सागर जिला में गेहूं उपार्जन में 77 हजार 337 किसानों ने किए पंजीयन, इनमें से सिर्फ 9236 की स्लॉट बुकिंग
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी सरकारी रेकॉर्ड में भले ही 15 अप्रेल से शुरू हो गई है लेकिन हकीकत में किसान स्लॉट बुकिंग के लिए ही परेशान हो रहे हैं। 77 हजार 337 पंजीकृत किसानों में से अबतक सिर्फ 9 हजार 236 किसानों के ही स्लॉट बुक हो सके हैं।ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की तकनीकी समस्या से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वेयर हाउस फुल होने के कारण खरीदी केंद्रो को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस वजह से किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। केरबना वाला खरीदी केंद्र सनौधा नदी के पास शिफ्ट कर दिया गया है। इससे किसानों को करीब 8 किमी दूर जाना पड़ रहा है।

0 Comments