बैरिहवा में अमृत सरोवर निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश

                                         


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में म.प्र. में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार का कार्य तेजी से जारी है इसी क्रम में आज रविवार को जिपं सीईओ जगदीश गोमे ने चितरंगी क्षेत्र के विभिन्न अमृत सरोवरों का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष जोर दिया उन्होंने अमृत सरोवर निर्माण कार्यों का मौके पर अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को,सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए सीईओ ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है उन्होंने पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी जल संरचनाओं की मरम्मत और गहरीकरण का कार्य अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए इस दौरान सीईओ ने बैरिहवा ग्राम अंतर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया तथा उपस्थित उपयंत्री को भवन के कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए इस अवसर पर जनपद सीईओ चितरंगी मानसिंह सैयाम, सहायक यंत्री, एपीओ मनरेगा और सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव मौजूद रहे।

संवाददाता :- आशीष सोनी