रामभक्त हनुमान जी का प्रकट उत्सव पूर्ण श्रद्धा भक्ति से मना रहें हैं श्रृद्धालु, मंदिर पर उमड़ रहा है श्रृद्धालुओं का सैलाब
मुरैना जिला में रामभक्त हनुमान जी का प्रकट उत्सव पूर्ण श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। जिले के सभी हनुमान मंदिर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है । श्रृद्धालुओं व्दारा हनुमान जी की प्रतिमा पर नए वस्त्र आभूषण चढा कर आकर्षक व सुंदर बनाया गया है । मंदिर में भगवान बजरंगबली जी की प्रतिमा के आलोकिक व मनोहरी रूप का श्रद्धालु दर्शन कर धर्म लाभ ले रहे हैं। विगत दिवस से ही सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रामायण, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे थे। वहीं बीती रात से ही यज्ञ हवन के माध्यम से शांति सुरक्षा समृद्धि के लिए आहुतियां दी गई। इसकी तैयारी कई दिनों से की जा रही थी । आज भगवान बजरंगबली जी को प्रसादी ग्रहण कराने के पश्चात भंडारे आरंभ किए गए। सभी मंदिरों पर श्रद्धालुओं की संख्या सुबह से ही अत्यधिक दिखाई दे रही है। इनमें महिला पुरुष व बच्चे सभी श्रद्धालु शामिल हैं। मंदिर में पूर्ण श्रद्धा व निष्ठा के साथ अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए श्रद्धालु प्रतिमा के समक्ष पुष्प व प्रसाद चढ़कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कामना कर रहे हैं। जिला के प्रसिद्ध बड़ोखर हनुमान मंदिर , घरोना हनुमान मंदिर, हनुमान चौराहा, गोपीनाथ की पुलिया, नहर किनारे दो हनुमान मंदिर, कटीबरी हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर, पीडब्ल्यूडी कार्यालय मंदिर, एसएएफ मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, बागचीनी में नील मंदिर पर बजरंगबली के प्रकट उत्सव पर जिले में श्रद्धा का सैलाब प्रत्येक मंदिर पर दिखाई दे रहा है। भगवान की प्रतिमा को नए वस्त्र और आभूषण से सौंदर्यीकरण के साथ प्रसादी वितरण किया जा रहा है। बीती रात में श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ व हवन भी किए गए।
संवाददाता : किशोर कुशवाहा
.jpeg)

0 Comments