88 रुपए की संपत्ति वाली केरल चुनाव की सबसे युवा कैंडिडेट की कहानी
मिलिए एक ऐसी युवती से जो पत्रकारिता करने के बाद सीधे उतर गईं केरल चुनाव में हाथ में 40 और खाते में मात्र 48 रुपये!
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में एट्टुमानूर सीट से लड़ रही 26 वर्षीय आशना थंपी ने सबको हैरान कर दिया है उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति मात्र 88 रुपये है जर्नलिज्म में पीजी और एक सक्रिय आंदोलनकारी आशना चंदे से अपना चुनाव लड़ रही हैं. जानिए कौन है यह लड़की जिसने करोड़पति उम्मीदवारों के बीच 'ईमानदारी की राजनीति' का बिगुल फूंका है ।
आज की राजनीति में जहां एक विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जाते हैं वहीं केरल के एट्टुमानूर विधानसभा सीट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा है सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) की उम्मीदवार आशना थंपी ने अपना नामांकन दाखिल किया है लेकिन चर्चा उनके भाषणों से ज्यादा उनके ‘चुनावी हलफनामे’ (एफिडेविट) की हो रही है आशना थंपी ने अपने हलफनामे में जो जानकारी दी है वह किसी को भी चौंका सकती है थंपी ने नकद राशि के तौर पर 40 रुपये और बैंक बैलेंस के तौर पर 48 रुपये का जिक्र किया है अचल संपत्ति शून्य कोई घर जमीन या दुकान नहीं गहने और वाहन भी शून्य दिखाए हैं कुल 88 रुपये की नेट वर्थ के साथ आशना केरल चुनाव 2026 की सबसे कम संपत्ति वाली उम्मीदवार हैं।
संवाददाता :- कृष्ण कांत

0 Comments