रेत माफिया का कहर: वन आरक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत, मुरैना में सनसनी


मुरैना - चंबल नदी से हो रहे रेत के अवैध खनन रोकने गए गश्ती दल के वन आरक्षक को वाहन ने कुचला दिया। प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत का अवैध खनन कर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक  वन आरक्षक को कुचलकर भाग गया । पुलिस व्दारा वाहन व चालक की पहचान की जा रही है । वहीं जितनी थाना पुलिस ने अज्ञात चालक व वाहन के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मृतक वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर का शव चिकित्सकीय परीक्षण पश्चात पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के प्रशासन पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।वहीं परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए हैं। वही एक दिवसीय मुरैना भ्रमण पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने इस घटना को दुखद एवं निंदनीय बताया ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भी चर्चा करने का भरोसा जताया है। हालांकि रानपुर के बाद मुरैना के मार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर यह ट्रैक्टर देखा गया है जिसके सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं।ट्रैक्टर के आने की गति और जाने की हड़वाहट से पता चलता है कि उपरोक्त चालक द्वारा ही ट्रैक्टर से घटना को अंजाम दिया गया है।

राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभ्यारण के प्रतिबंधित क्षेत्र से हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए बीती रात से अंबाह वन रेंज का गश्ती दल क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। आज सुबह सूचना मिली के ऐसाह के चंबल घाट से रेत का अवैध खनन कर कुछ वाहन परिवहन कर रहे हैं। इनको रोकने के लिए वन विभाग का गश्ती दल राष्ट्रीय राजमार्ग 552 के रथोल का पुरा व रानपुर पर पतारसी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरा हुआ हाईवे पर दिखाई दिया। इसको वन विभाग के गस्ती दल ने रोकने का प्रयास किया। बेखौफ होकर रेत का अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन चालक ने वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचल दिया। घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर ट्राली का चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं वन विभाग का गश्ती दल हरिकेश को पुलिस वाहन से जिला चिकित्सालय लाया । जहां चिकित्सक द्वारा परीक्षण पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बना रक्षक कश्यप पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर 

 तत्काल कारवाही करते हुए अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरुद्ध आपराधिक मामला दिमनी थाना पुलिस ने दर्ज किया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव में निवास कर रहे मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया क्योंकि मृतक वन आरक्षक लगभग एक वर्ष पूर्व ही मध्य प्रदेश के अन्य जिले से मुरैना में स्थानांतरित होकर आया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा आरोपी ट्रैक्टर चालक व वाहन की पहचान कर ली है। पुलिस इसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है। इस घटना से जिले में एक बार फिर सनसनी फैल गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा के मुझे इस घटना की जानकारी मुरैना आने पर मिली है।


संवाददाता : किशोर कुशवाहा