बीना में किसान नेता सीताराम ठाकुर के नेतृत्व में सेटेलाइट सर्वे रिपोर्ट और स्लॉट बुक में हो रहे अंतर के खिलाफ हल्ला बोल
संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम रवीश श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में सेटेलाइट सर्वे को गलत बताया और चना, मसूर समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने बताया कि पहले बोवनी के दौरान राजस्व विभाग ने सर्वेयरों फसल गिरदावरी कराई थी। सर्वेयरों एक-एक खेत पर जाकर सर्वे कर गिरदावरी की है, जबकि सेटेलाइट सर्वे में रिपोर्ट बदल गई है। जिन किसानों ने गेहूं बोया था, रिपोर्ट में उनके खेतों में दूसरी जिंस दर्ज दिख रही है। इसके चलते किसान गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक नहीं करा पा रहे हैं। मोर्चा ने रिपोर्ट में आ रही तकनीकी खामी को दूर करने की मांग की है। इसके अलावा चना, मसूर की खरीदी के लिए शासन ने पर्याप्त बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गेहूं की हानिकारक पराली जलाने वाले किसानों पर एफआईआर न करने की मांग की है। साथ ही किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि रिफाइनरी की चिमनी से निकल रहे हानिकारक धुंआ से प्रदूषण फैल रहा है, किसानों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

0 Comments