तीन बाइक सवार नकाब पोश बदमाशो ने फिरौती की मांग पर की तावड़ तोड़ फायरिंग फेलाई दहशत
मुरैना जिले के अंबाह शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही
है, जहां दिनदहाड़े बदमाशों ने खुलेआम
फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।अंबाह के पोरसा चौराहे पर स्थित विकास मेडिकल
स्टोर पर तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ 5 से
6 राउंड फायरिंग कर दी। घटना दोपहर करीब 3
बजकर 45 मिनट की बताई जा रही है।
फायरिंग के दौरान मेडिकल संचालक विकास
गुप्ता दुकान पर मौजूद नहीं थे, वे घर पर खाना खाने गए हुए थे। उस समय
उनके माता-पिता मेडिकल स्टोर पर बैठे हुए थे, घटना
के समय मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बदमाशों की फायरिंग का वीडियो भी बना लिया,
जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही अंबाह पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस मेडिकल संचालक से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
25 लाख रुपए की फिरौती मांगी
बताया जा रहा है कि इस फायरिंग के पीछे रंगदारी का मामला सामने
आ रहा है। मेडिकल संचालक विकास गुप्ता के मुताबिक, दो
दिन पहले एक युवक उनके पास मोबाइल लेकर आया था, जिसके
जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उनसे 25 लाख
रुपए की फिरौती मांगी थी।
इसकी शिकायत उन्होंने पहले ही अंबाह पुलिस को दे दी थी और पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
इसी बीच, धमकी को अंजाम देने और दहशत फैलाने के मकसद से बदमाशों ने इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।खुलेआम फायरिंग की इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन बदमाशों को गिरफ्तार कर पाती है।
संवाददाता : किशोर कुशवाहा

0 Comments