हरपालपुरा में विकास का सच बेनकाब, भ्रष्टाचार के आरोप तेज



दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक के हरपालपुरा गांव में पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सरपंच दिनेश प्रसाद पर आरोप है कि पंचायत कार्यों के लिए आई सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और उसे निजी कामों में खर्च किया जा रहा है ग्रामीणों के मुताबिक गांव में ना तो कोई विकास कार्य हुआ है और ना ही उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ मिल पाया है। लोगों का कहना है कि सरपंच गांव में कम ही दिखाई देता है, जिससे पंचायत कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं पंचायत कार्यालय के लंबे समय तक बंद रहने से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही, जिससे वे सरकारी सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव में पारदर्शिता और विकास सुनिश्चित किया जा सके अब सावल है _क्या हरपालपुरा में “विकास” सिर्फ कागजों तक सीमित है बिना काम के बिल पास कैसे हो गए? किसकी मिलीभगत है पंचायत की रकम का हिसाब जनता को क्यों नहीं दिया जा रहा क्या अधिकारियों ने कभी जमीनी हकीकत देखने की कोशिश की पंचायत भवन बंद है तो काम कहां और कैसे हो रहा है क्या ग्रामीणों की आवाज जानबूझकर दबाई जा रही है सरपंच की अनुपस्थिति पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं क्या जांच सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगी आखिर जिम्मेदारों पर कब गिरेगी कार्रवाई की गाज क्या गरीबों के हक का पैसा किसी की जेब में जा रहा है..

संवाददाता:- राजकुमारी ठाकुर