दतिया उपचुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी का चुनावी ऐलान विधायक मामले को बताया साजिश; दामोदर बोले- जनता ने जिन्हें नकारा वे बेचैन 



दतिया जिले की राजनीति इन दिनों तेज हलचल के दौर से गुजर रही है। उपचुनाव की संभावनाओं के बीच आजाद समाज पार्टी ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है और साथ ही सत्तापक्ष पर तीखे आरोप भी लगाए हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेता दामोदर यादव ने विधायक राजेंद्र भारती के मामले को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए इसे जनमत का अपमान करार दियादतिया जिले की राजनीति इन दिनों तेज हलचल के दौर से गुजर रही है। उपचुनाव की संभावनाओं के बीच आजाद समाज पार्टी ने चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है और साथ ही सत्तापक्ष पर तीखे आरोप भी लगाए हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेता दामोदर यादव ने विधायक राजेंद्र भारती के मामले को सुनियोजित षड्यंत्र बताते हुए इसे जनमत का अपमान करार दिया।

दामोदर ने बिना नाम लिए नरोत्तम मिश्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता जिन नेताओं को नकार चुकी है। वही अब फिर सक्रिय होकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे जनता बेचैन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगवा चोला पहनने से भी उन्हें राहत नहीं मिली, क्योंकि उन्हें बड़ा मंत्रालय चाहिए है।

राजेंद्र भारती के खिलाफ आए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए दामोदर ने कहा कि अदालत ने जो निर्णय दिया, वह कागजी तथ्यों पर आधारित हो सकता है। लेकिन इसके पीछे राजनीतिक साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया एक प्लानिंग के तहत हुई है इसके अलावा, पार्टी ने हाल के आपराधिक मामलों को भी राजनीतिक रंग दिया। पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे भी प्रभावशाली नेताओं की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि कल्लू कुशवाह से पहले अमानो बाई और राजू कुशवाह की हत्याएं भी हुईं। पार्टी ने इन सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

आजाद समाज पार्टी चुनाव के लिए तैयार आजाद समाज पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह आने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता के बीच जाकर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

संवाददाता:- रवि लोधी