अशोकनगर धर्मांतरण मामले में पुलिस ने आरोपियों से ज़ब्त किये मोबाइल बुर्का डिलीट वीडियो रिकवर करेगी पुलिस
अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र में दर्ज धर्मांतरण मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपियों को भोपाल ले गई, जहां घटनास्थल पर गहन तफ्तीश की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक बुर्का जब्त किया गया। पुलिस को इनसे मामले में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल से कुछ वीडियो डिलीट किए गए हैं। अब इन वीडियो के डेटा को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे नए सुराग मिल सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक मिले वीडियो में ज्यादा आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई है, लेकिन डिलीट डेटा की जांच जारी है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके बताए अनुसार पुलिस टीम उनके घर पहुंची। तलाशी में जस्सी उर्फ जसवीर सिंह से वीवो, आहद शेख से वनप्लस और अलतमश कुरैशी से रियलमी कंपनी के मोबाइल जब्त किए गए।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

0 Comments