ओबीसी महासभा ने कटनी में सौंपा ज्ञापन, जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन से की मांग

ओलावृष्टि एवं तूफान से फसलों का नुकसान सर्वे एवं मुआवजा विगत दिनों कटनी जिले के बहोरीबंद पठार क्षेत्र सहित संपूर्ण विकासखंड में हुई भीषण ओलावृष्टि एवं तेज बारिश आंधी-तूफान के कारण किसानों की खड़ी फसलें (विशेषकर गेहूं, चना, सरसों आदि) गंभीर रूप से नष्ट हो गई हैं।अनेक किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। किसान वर्ग वर्तमान में भारी आर्थिक संकट एवं कर्ज के दबाव से जूझ रहा है।

अतः ओबीसी महासभा मांग करती है किः प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त सर्वे कराया जाए।वास्तविक क्षति का आकलन कर किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

गेहूं खरीदी में विलंब शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु वर्तमान में गेहूं खरीदी प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों को अपनी उपज को सुरक्षित रखने में कठिनाई हो रही है देरी के कारण उन्हें मजबूरी में कम कीमत पर फसल बेचनी पड़ रही है।

अतःओबीसी महासभा मांग करती है किः जिले में गेहूं खरीदी केंद्रों को तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कराया जाए शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य ₹2700 प्रति क्विंटल पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। खरीदी व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं किसानों के हित में संचालित किया जाए।

विकासखंड बहोरीबंद के ग्राम कूड़ा दर्दानगढ़ में निर्मित मंगल भवन पर असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। यह भवन ग्रामवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए निर्मित किया गया था इस संबंध में पूर्व में भी जिला प्रशासन को शिकायत प्रस्तुत की जा चुकी है,किन्तु अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है।

अतः ओबीसी महासभा मांग करती है किः उक्त अतिक्रमण को तत्काल हटाकर मंगल भवन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ओबीसी महासभा मांग करती है कि इन समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेकर शीघ्र उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें

संवाददाता चंदन सिंह लोधी