पालतू कुत्ते ने खोला महिला की मर्डर मिस्ट्री का राज, पड़ोसी ही निकला हत्या का आरोपी, जानिए पूरा मामला...
शहर के बिछिया थाना क्षेत्र स्थित लोही गांव में 29 मार्च की देर रात 60 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था। सिर को घटनास्थल से काफी दूर फेंक दिया था। हत्या का आरोपी गांव का ही 30 वर्षीय युवक राजा केवट निकला। आरोपी ने पूरी घटना के बारे में पुलिस के सामने खुलासा किया। वारदात के 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गांव के समीप ही गुढ़ रोड से गिरफ्तार किया।
हत्या का आरोपी नकाब पहने घूम रहा था:
पुलिस के मुताबिक "वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजा केवट गांव में ही घूमता रहा। मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने मे गांव के ही एक पालतू कुत्ते ने अहम भूमिका निभाई। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लोही गांव मे ही रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि घटना की रात उसके पालतू कुत्ते द्वारा जोर से भौंकने की आवाज आई। जब उसने आसपास देखा तो एक नकाबपोश शख्स दिखाई दिया।"
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी:
दूसरी तरफ पुलिस की टीम सूचना के आधार पर गुढ़ हाइवे पर लगे 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले. सीसीटीवी में एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसके एक पैर का जूता यूनिक था। इसके बाद पुलिस ने गुढ हाइवे के समीप घूम रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने महिला की हत्या की वारदात को कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक "ग्राम लोही में लीलावती पटेल के घर के समीप राजा केवट लीलावती का निवास है. राजा केवट महिला के घर में चोरी की नियत से घुसा। इस दौरान लीलावती जाग गई, पकड़े जाने के डर से उसने कुल्हाड़ी से महिला पर हमला किया।"
महिला का सिर धड़ से अलग किया:
पुलिस के मुताबिक "आरोपी ने महिला पर कई वार किए। महिला की मौत के बाद उसने उसका गला रेतकर धड़ से अलग कर दिया शव को बायपास हाइवे पर ले जाकर फेंकने के इरादे से उसने घर के पीछे का रास्ता चुना लेकिन कुत्ते के भौंकने की आवाज और पकडे़ जाने के डर से धड़ को घर के पीछे फेंक दिया। उसने महिला के सिर को घटनास्थल से 50 मीटर दूर खेत में स्थित गेहूं बीच छिपा दिया।"
वारदात के 5 घंटे बाद महिला का सिर बरामद:
एडिशनल एसपी आरती सिंहने बताया "पुलिस ने घटना के 5 घंटे बाद महिला का सिर बरामद कर लिया था। 3 दिन तक चली जांच के बाद राजा केवट को हिरासत मे लिया गया। पुलिस ने जब सख़्ती दिखाई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी चोरी के उद्देश्य से महिला के घर मे घुसा था। इस दौरान महिला नींद से जाग गई। उसने कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या कर दी।" पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला के शव को घर के पीछे फेंक दिया और सिर को धड़ से अलग कर दूर छुपा दिया।
संवाददाता- कुणाल कुर्मी


0 Comments