रेप केस में फरार जनपद सदस्य का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, DNA टेस्ट से खुलेगा राज 


मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कूदन पटेल का शव रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिला है। शव तीन टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मगरोन थाना क्षेत्र के समन्ना रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कूदन आदिवासी के रूप में की है।कूदन पटेल पर 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा इधर, पीड़िता के परिजनों के अनुसार, नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसके 5 महीने की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पूछताछ में नाबालिग ने जनपद सदस्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, जिसके बाद मगरोन थाने में मामला दर्ज किया गया।वहीं, मृतक के परिजनों ने पूरे मामले को साजिश बताया है। बेटे और पत्नी का आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते कूदन आदिवासी को झूठे केस में फंसाया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। यह मामला अब दुष्कर्म आरोप और संदिग्ध मौत, दोनों को लेकर एक बड़ी पहेली बन अब सवाल है _क्या जनपद सदस्य की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई साजिश रेलवे ट्रैक पर शव तीन टुकड़ों में मिलने की असल वजह क्या है—हादसा या प्लानिंग क्या दुष्कर्म का मामला सच है या वाकई चुनावी रंजिश में झूठा फंसाया गया नाबालिग के 5 महीने के गर्भ की सच्चाई क्या कहती है—क्या मेडिकल रिपोर्ट आरोप की पुष्टि करेगी?

संवाददाता: राजकुमारी ठाकुर