आरटीआई कार्यकर्ता कर रहा था महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की FIR
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रांझी शारदा नगर स्थित शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में पदस्थ एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. विद्यालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत 42 वर्षीय शिक्षिका ने रामनगर रांझी निवासी राजेश अहिरवार के विरुद्ध पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी पेशे से लेडीज टेलर है और खुद को आरटीआई कार्यकर्ता बताता है. पीडि़ता की शिकायत के आधार पर रांझी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है.
इस संबंध में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि महिला शिक्षिका अपनी सहकर्मी साधना के साथ कार्यालय में कर्मचारियों के वेतन संबंधी शासकीय कार्य कर रही थीं. इसी दौरान राजेश अहिरवार सुरक्षाकर्मी के मना करने के बावजूद जबरन विद्यालय परिसर और कार्यालय के भीतर प्रवेश कर गया. आरोपी बिना अनुमति मोबाइल से वीडियो बनाने लगा. जब शिक्षिका ने उसे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने की बात कहकर बाहर जाने को कहाए तो आरोपी विवाद करने लगा.
शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला कर्मचारियों के साथ अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली.गलौज की. पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि राजेश अहिरवार ने बुरी नियत से उन पर झपटने का प्रयास कियाए जिससे वे बाल.बाल बचीं. शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था और गलत नियत से घूरता था. पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है.
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments