Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

यातायात के नियमों की अनदेखी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बिना हेलमेट के चालई बाईक

 यातायात के नियमों की अनदेखी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बिना हेलमेट के चालई बाईक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अनूपपुर आगवन पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता के साथ वी डी शर्मा ने भी यातायात के नियमों की धज्जियां उडाते हुए बिना हेलमेट के बाइक चलाई, हैरानी की बात ये है कि इस तस्वीर में जितने भी नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं, उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। जबकि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही यातायात के नियमों का उल्लंघन कर पार्टी की किरकिरी करा रहें हैं।   वी डी शर्मा समातपुर तिराहे से भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ  समातपुर तिराहे से बाइक चलाते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। वह जयस्तंभ चौक से अपने चार पहिया वाहन से उतरकर बाइक रैली में शामिल हो गए और स्वयं बिना हेलमेट पहनेे बाइक चलाते हुए मानस भवन पहुंचे।  प्रदेश अध्यक्ष की इस रैली के दौरान राजेन्द्र टॉकीज का टै्रफिक सिग्नल भी बंद कर दिया गया। जबकि सुबह से यह सिग्नल पूरी तरह से काम कर रहा था।

संवाददाता : प्रयाग सिंह

Post a Comment

0 Comments