भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न : एक माह तक भाजपा चलाएगी हर घर महा जनसंपर्क अभियान

बंडा नगर के कचहरी रोड स्थित मंगल  भवन मैं कार्यसमिति की बैठक हुई बैठक की शुरुवात द्वीप प्रज्वलन मां सरस्वती एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक मैं पूर्व के कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यमकर्मो की रूपरेखा तैयार की गई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। गई,इस  पर क्रियान्वयन के लिए टोली गठित की  बैठक मैं बंडा मंडल प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया की एक महीने तक भाजपा हर घर महा जनसंपर्क अभियान चलाएगी। साथ ही मंडल अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी पधाधिकारियो को दी। इस अवसर पर विधानसभा विस्तारक भटनागर पूर्व विधायक हरवश सिंह राठौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, वैभव राज कुकरेले,सुधीर यादव ,लोकेंद्र सिंह मंगल सिंह दादा ,महेंद्र जैन भूसा ने भी संबोधन देते हुए आगामी विधान सभा चुनाव  के संबंध में  कार्यकर्ताओं  से  विस्तृत चर्चा की। तत्पश्चात भाजपा के वरिष्ठ नेता लखन सिंह लंबरदार  के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को भोजन  व्यवस्था कराई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष  पदाधिकारी नगर परिषद के उपाध्यक्ष ,पार्षद एवं जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी के साथ भाजपा के सभी ज्येष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।  कार्यकम का संचालन नितेश जैन नेन्धरा,एवं आभार व्यक्त रूपेश यादव ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मयंक रावत ने साझा की।

संवाददाता : आनंद रावत