Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा बुरहानपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष नो फिकर की खबर लगने के बाद जागे

 भाजपा बुरहानपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष नो फिकर की खबर लगने के बाद जागे

नो फिकर न्यूज़ द्वारा बुरहानपुर युवा मोर्चा की "युवा चौपाल" कार्यक्रम को जिले में फेल बताया था। जिसमे युवा मोर्चा अध्यक्ष की निष्क्रियता के चलते युवा चौपाल कार्यक्रम नही हो रहे थे, जिस कारण युवाओं का पार्टी से जुड़ाव कम हो रहा था। निष्क्रिय अध्यक्ष की कार्य प्रणाली हुए हमारे द्वारा खबर लगाई गई थी। जिसके बाद युवा मोर्चा बुरहानपुर अध्यक्ष की नींद टूटी और वो युवाओं के बीच युवा चौपाल लेने के लिए पहुँचे। लेकिन फ़ोटो के माध्यम से पता चलता है कि अपने निष्क्रियता के चलते युवाओं को एकत्रित करने में वह असफल रहे। एक दिन पूर्व में तीन गाँवो में उन्होंने "युवा चौपाल" कार्यक्रम रखा था जिसमे युवाओं ने रुचि नही ली जिसके चलते चौपाल असफल नजर आई। बुरहानपुर जिले में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए क्या किसी नए चेहरे की आवश्यकता है या वर्तमान अध्यक्ष स्वयं से पार्टी हित में कार्य नही करना चाहते है? ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी को नयी रणनीति बनना जरूरी है।

सवांददाता : नवीन आड़े

Post a Comment

0 Comments