Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रतलाम जिले में भाजपा में बवाल, जिलाध्यक्ष के खिलाफ निकले कार्यकर्ता, 40 से अधिक वाहनों से पहुंचे कार्यकर्ता ने पूर्व गृहमंत्री को सौपा ज्ञापन

रतलाम जिले में भाजपा में बवाल, जिलाध्यक्ष के खिलाफ निकले कार्यकर्ता, 40 से अधिक वाहनों से पहुंचे कार्यकर्ता ने पूर्व गृहमंत्री को सौपा ज्ञापन


विधानसभा चुनाव के ठीक पहले रतलाम जिले में भाजपा में जमकर बवाल मचा हुआ है। पार्टी के मंडल अध्यक्षों को हटाए जाने से नाराज पार्टी के सैंकड़़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। 40 से अधिक वाहनों से ये कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर भाजपा के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनो पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा को हटाने के पोस्टर चस्पा थे। वाहनों का काफिला शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा। पिछले महीने आलोट थाना क्षेत्र में भाजपा के कतिपय नेताओं से पुलिस की अवैध वसूली और कार्रवाई का मामला हुआ था। इस पर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने थाना परिसर में धरना देकर विरोध जताया तो पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं को मुक्त करते हुए दूसरे की नियुक्ति कर दी। तभी से यह मामला चल रहा है और अब इन्हीं हटाए गए नेताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम छेड़ दी है।
संवाददाता सफलता मुजावदिया 

Post a Comment

0 Comments