केंद्र कि मोदी सरकार भारत के उत्कर्ष के लिए निरंतर कार्य कर रही है, सांसद केपी यादव
लोकसभा स्तरीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन हुआ संपन्न
स्थानीय राजश्री होटल में गुना- शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र का सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ज्ञातव्य है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में उक्त आयोजन आज अशोकनगर में किया गया। जिसमें गुना व शिवपुरी के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र गुना के सांसद डॉ के पी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निरन्तर राष्ट्र के उत्कर्ष के लिए कार्य कर रही है,हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अथक परिश्रम करके राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए पूर्णतया प्रयास कर रहे हैं,उनके इस पवित्र अनुष्ठान में उनके सहयोगी के रूप में हम सभी को कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
अतः हम सबका भी हैदायित्व है कि पूरे प्राण प्रण से अपनी संस्कृति और राष्ट्र की पुनर्स्थापना के लिए अपना योगदान दें और इसके लिए आवश्यक है हमें अपने संगठन सर्वोपरि के मंत्र को सदैव स्मरण रखते हुए जनता के बीच जाकर सेवा-सुचिता के साथ राजनीति करें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तथा प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अंत मे सभी ने सहभोज किया।
मंचासीन अतिथियों में अशोक नगर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी,गुना भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार,कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयकुमार सिंघई,जिला महामंत्री नंद लाल यादव,भाजपा जिला मंत्री मनोज शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी गुना,अशोकनगर,शिवपुरी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता अवधेश दांगी
0 Comments