Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस की गुजबाजी उजागर, दिग्विजय सिंह के सामने नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस की गुजबाजी उजागर, दिग्विजय सिंह के सामने नेताओं का शक्ति प्रदर्शन

दिग्विजय सिंह के सामने शक्ति प्रदर्शन के साथ साथ एक दूसरे पर टीका टिप्पणी भी की, मामला सागर जिले की बंडा विधानसभा का है जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास पर आए हुए थे। विजावर से भोपाल जाते समय दिग्विजय सिंह का स्वागत बंडा के कांग्रेस नेताओं ने किया। जहां कांग्रेस दो खेमों में बंटी हुई नजर आयी। एक ओर बण्डा गांधी मूर्ति पर बंडा विधायक तरवर सिंह के नेतृत्व में आधे कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया और वर्तमान विधायक तरवर लोधी जिन्दावाद के नारो के साथ स्वागत किया वहीं दूसरी ओर आधे कोंग्रेसीयो ने बरा स्टेंड पर पूर्व  कांग्रेस विधायक नारायण प्रजापति और उनके समर्थको ने दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। इतना ही नहीं 

वर्तमान एवं पूर्व विधायक ने की एक दूसरे पर टीका टिप्पणी भी लगाई हैं। आपको बता दें कि जब 2021 में दल बदल की वजह से कांग्रेस की सरकार गिरी थी तब वर्तमान विधायक कांग्रेस के प्रति अडिग रहे थे। ऐसे में उनकी टिकट अभी तक तय मानी जा रही थी। हालांकि पूर्व विधायक नारायण प्रजापति के इस शक्ति प्रदर्शन ने बंडा विधानसभा के चुनावी माहौल को गर्म जरूर कर दिया है।

संवाददाता : सुधीर श्रीवास्तव

Post a Comment

0 Comments