Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मध्य प्रदेश में भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला, शवों के नाम पर भी वसूला जा रहा है पैसा: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

 मध्य प्रदेश में भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला, शवों के नाम पर भी वसूला जा रहा है पैसा: आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल

इंदौर के एमवायएच पुलिस चौकी की व्यवस्था बेहद ही शर्मनाक, मर्चुरी से पोस्टमॉर्टम के बाद शव को ले जाने के लिए पुलिसकर्मी वसूल रहे हैं रुपये: आम आदमी पार्टी

शव ले जाने के गन्तव्य के हिसाब से तय होता है पुलिसकर्मियों का कमीशन: रानी अग्रवाल

भाजपा राज में पूरे सिस्टम में लगा भ्रष्टाचार का दीमक, नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार फैला: रानी अग्रवाल

शवों के नाम पर वसूली कराने वाली सरकार को जनता को कभी माफ नहीं करेगी: आप प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल



भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा राज में सिस्टम में दीमक की तरह लग चुके भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश में घूस दिए बिना कोई काम नहीं हो रहा है। प्रदेश के भ्रष्ट कर्मचारियों में कोई खौफ नहीं हैं। खुलेआम लोगों से रिश्वत ली जा रही है। शर्म की बात तो ये है कि शवों के नाम पर भी वसूली की जा रही है। मध्य प्रदेश के भ्रष्ट कर्मचारी जिंदा लोगों से घूस तो लेते ही हैं लेकिन शवों के नाम पर भी पैसे ले रहे हैं।

आप की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश के सिस्टम में भ्रष्टाचार किस कदर है कि भ्रष्ट कर्मचारी और पुलिसकर्मी मुर्दों के नाम भी वसूली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दिल को झकझोरने वाली घटना इंदौर के एमवायएच में हुई। यहां की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मर्चुरी से पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को ले जाने के लिए शुल्क वसूल रहे हैं। अगर किसी मृत व्यक्ति के परिजनों ने शुल्क नहीं दिया तो कर्मचारी शव को ले जाने नहीं देते हैं। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि बिना किसी डर के साफ साफ कहते हैं कि जो भी पोस्टमॉर्टम कराने आता है उसे कमीशन देना पड़ता है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि एक शव को राजस्थान ले जाना था लेकिन हेड कॉन्स्टेबल ने शव को मर्चुरी से बाहर ले जाने के लिए डॉक्यूमेंट के नाम पर 5 सौ रुपये पहले वसूले उसके बाद एंबुलेंस को बाहर निकलने दिया गया। पुलिसकर्मी दूरी के हिसाब से एंबुलेंस से शुल्क वसूल रहे हैं। ये बेहद दुर्भाग्यजनक है।

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राज में सिस्टम की जड़ों तक भ्रष्टाचार फैल चुका है। प्रदेश में कोई भी विभाग हो बिना लिए दिए कोई काम नहीं हो रहा है लेकिन सरकार सुशासन के बड़े बड़े दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रदेश की तरफ कोई ध्यान नहीं हैं। विधानसभा चुनाव करीब आते ही अब सरकार केवल दौरों और बड़े बड़े वादे करने में लगी है और प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से त्राहि त्राहि कर रही है। मध्य प्रदेश में सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। प्रदेश में अफसरशाही हावी है। भ्रष्ट अफसर और कर्मचारी घूसखोरी करके अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं।

आप की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर आम जनता में बेहद नाराजगी है। जनता शवों के नाम पर वसूली करने वाले सिस्टम और सरकार को अबकी बख्शने वाली नहीं हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भ्रष्ट सरकार को मध्य प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।

संवाददाता : पंकज तिवारी

Post a Comment

0 Comments