भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया पवई विधानसभा के रैपुरा मंडल का दौरा जन समस्याओं को सुनकर समाधान करने का प्रयास
पन्ना _आम जनमानस के विकास और उत्थान के लिए कृत संकल्पित है भाजपा की सरकार: राम बिहारी चौरसिया भाजपा जिला अध्यक्ष पन्ना आज दिनांक 17/7/2023 को पवई विधानसभा के मंडल रैपुरा के विभिन्न सक्ति केंद्रों मै लगातार बैठको का सिलसिला चलता रहा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की संवेदनशील शिवराज सरकार आम जनमानस के विकास और उत्थान के लिए कृत संकल्पित है भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुस्पेंद्र पटेल एवं मंडल अध्यक्ष आनद लोधी के साथ आम जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को निराकृत करने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया शक्ति केंद्र और बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्मिलित होते हुए समस्त बूथ अध्यक्षों को नेम प्लेट और आई कार्ड वितरित किए l संगठनात्मक गतिविधियों में सहयोग और आमजन को भाजपा से जोड़ने के लिए अपने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव बूथ पर ही निर्भर होंगे और हमें अपने बूथों पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना है क्योंकि यदि हम बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीत पाएंगे चौरसिया ने कहा कि हमारी सरकार ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है
कार्यकर्ता ही भाजपा के केंद्र बिंदु होते हैं, कार्यकर्ताओं के दम पर ही प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में पवई विधानसभा के पूरे कार्यकर्ता तन मन से भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया के नेतृत्व में भाजपा का परचम लहराएंगे बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष आनंद लोधी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा उमेश सोनी अरुण जैन पुरन जिमिदार बहादुर लोधी मंडल उपाध्यक्ष तखत शिंह बुंदेला सुरेंद्र पांडे अनंत दुबे किशुन साहू मदनपाल धनसिंह आदिवासी रमाकांत मिश्रा अनिल दुबेदी सुग्रीम साहू और समस्त शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर सहित सभी बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलए और बूथ के कार्यकर्ता शामिल रहे
संवाद दाता _लखन साहू
0 Comments