Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा विधानसभा सम्मेलन पन्ना संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने किया संबोधित मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने जिले की तीनो विधानसभा जीतने का किया दावा

भाजपा विधानसभा सम्मेलन पन्ना संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने किया संबोधित मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने जिले की तीनो विधानसभा जीतने का किया दावा 

कार्यकर्ता ही जीत का आधार- हितानंद

प्रदेश संगठन महामंत्री ने पन्ना  विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित।                      

 पन्ना /भारतीय जनता पार्टी के जिले के मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे ने जानकारी देते हुए बताया  कि आज स्थानीय गल्ला मंडी प्रांगण क्रमांक 2 में भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा  स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ । जिसमें प्रेदेश से आए आए प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने कहां की भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार विशेष का दल नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता आधारित दल है, क्योकिं हमारे यहाँ कार्यकर्ता ही संगठन की जान और पहचान होती है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हमें चुनावों में विजयी मिलती हैं। जिस तरह जीत के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती हैं, ठीक उसी तरह एक एक बूथ भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा हर बूथ मजबूत हो इसके लिए हमें मिलकर पार्टी के कामों को नीचे तक ठीक ढंग से क्रियान्वयन करना है। कार्यकर्ता जीतेंगे बूथ-जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे जाएँ और पार्टी के विजय अभियान में जुटें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुरुवार को  जिलें के  पन्ना विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहीं। 


संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग के कारण आज भाजपा का विराट विस्तार हुआ है। पन्ना विधानसभा पन्ना जिले में चाहे कुंजी माड़साब का बलिदान हो या फिर त्रिलोकचंद जैन का इसे बीजेपी कभी भूल नहीं सकती ।20 सदस्यों वाली भाजपा आज 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है। भारत ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हर घर भाजपा का अभियान चल रहा है, इस अभियान के माध्यम से हमें हर घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहले मंडल और बूथ कमेटी तक काम करते थे अब हम पन्ना समिति की ओर आगे बढ रहे हैं। पन्ना समिति में 5 लोग पदाधिकारी बनाने हैं। एक पन्ने पर 6 परिवार के लगभग मतदाता रहते है, इन 6 परिवारों के बीच हमें एक-एक कार्यकर्ता खड़ा करना है ताकि हर घर भाजपा का अभियान पूरा हो। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और सागर संभाग प्रभारी श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी जी ने कहा कि जिस प्रकार से सदियों पहले रावण ने माता सीता का हरण किया और हम हर साल बुराई के अंत के रूप में दशहरा के दिन उसका दहन करते हैं उसी प्रकार से हमें 55 साल की कांग्रेश जो देश के विनाश का कारण बनी है उसे नहीं भूलना चाहिए, और प्रदेश के विकास में जो सरकार भागीरथी साबित हुई है ऐसे हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व में हमें आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना है और भारी मतों से हमें सरकार बनाना है

भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर हुई - ब्रजेंद्र सिंह

सिंह  ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को साकार करने के लिए मोदी सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे बेटियां न सिर्फ बच रही हैं बल्कि पढ़ भी रही हैं और आगे बढ़ भी रही हैं। आज देश की सशस्त्र सेनाओं से लेकर हर क्षेत्र में बेटियां बराबरी से काम कर रही हैं। जिन हितग्राहियों को मुद्रा लोन दिये गए हैं, उनमें 7 प्रतिशत बेटियां ही हैं। भाजपा सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी पढ़ाई लिखाई और उसकी शादी से लेकर उसके परिवार चलाने तक की चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से बहनों को आत्मनिर्भर बनाया हैं। पर हमने और हमारी सरकार ने  जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है और आगे भी हम विकास यूं ही करते रहेंगे।

कार्यक्रम में मंच में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया पन्ना जिला प्रभारी उमेश शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे अजयगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता आशा गुप्ता नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि  विष्णु पांडे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव बबलू पाठक जय प्रकाश चतुर्वेदी आशीष तिवारी चंद्रप्रभा तिवारी और पन्ना विधानसभा में निवासरत सभी जिला पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री  विवेक मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन विधानसभा प्रभारी श्री उमेश निगम ने किया ।

संवाद दाता _लखन साहू

Post a Comment

0 Comments