Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शिंदे सरकार ने गाय को किया राज्यमाता घोषित

शिंदे सरकार ने गाय को किया राज्यमाता घोषित

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान जल्द होने वाला है। ऐसे में महायुति सरकार जनता को लुभाने का कोई कसर नहीं छोड़ रही है।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार ने गाय को 'राज्यमाता' का दर्जा देने की घोषणा की है। सरकार ने यह फैसला गाय के सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व को देखते हुए लिया है। इस मांग को लेकर काफी समय से आंदोलन चल रहे है।शिंदे सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देसी गाय के महत्व, मानव आहार में देसी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देसी गाय के गोबर और गोमूत्र के अहम स्थान को देखते हुए देसी गाय को 'राज्यमाता गोमाता' घोषित करने की मंजूरी दी गई है।शिंदे सरकार का मानना है कि इससे गोकशी और तस्करी पर लगाम लगेगी। आदेश में कहा गया है कि गाय का भारतीय संस्कृति और वैदिक काल से महत्व रहा है। देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए बहुत पौष्टिक होता है। आयुर्वेद में भी गाय के दूध और गोमूत्र से कई तरह की दवाइयां बनाई जाती हैं।आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति,पंचगव्य उपचार पद्धति, इस तरह गोमूत्र जैविक खेती पद्धति के महत्व को देखते हुए गाय को अब से राज्यमाता घोषित किया जा रहा है। इस फैसले से राज्य में गाय की सुरक्षा और सम्मान बढ़ेगा, ऐसा सरकार का मानना है।चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग महाराष्ट्र में दो दिवसीय दौरे पर आया था। चुनाव आयोग की टीम पूरा ब्योरा लेकर जा चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सदस्यीय सीट के लिए चुनाव संभवतः नवंबर में होंगे। क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने जा रहा है।

संवाददाता : खुशी ढिमोले


Post a Comment

0 Comments