Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ट्रोल, एक ऐसे मुद्दाजो हर लड़की और महिला के लिए ज़रूरी है

 ट्रोल, एक ऐसे मुद्दाजो हर लड़की और महिला के लिए ज़रूरी है

नारी की आवाज़: ट्रोल्स के खिलाफ मजबूती का मंत्र"

आज हम बात करेंगे एक ऐसे मुद्दे पर, जो हर लड़की और महिला के लिए ज़रूरी है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो यकीनन कभी न कभी ट्रोल्स का सामना किया होगा। और अगर नहीं किया है, तो मान लीजिए, ये दिन भी आएगा।

अब सवाल ये है—ट्रोल्स से निपटें कैसे?

क्या उन्हें इग्नोर करें? क्या उन्हें जवाब दें? या फिर सीधे ब्लॉक मारें? चलिए, इस पूरी गुत्थी को सुलझाते हैं।

सबसे पहले, ये समझना बहुत ज़रूरी है कि ट्रोल्स होते कौन हैं। ये वो लोग हैं, जो खुद कुछ नहीं करते, लेकिन दूसरों के काम में मीन-मेख निकालना इनका सबसे बड़ा शौक होता है। खासकर महिलाओं को टारगेट करना, उनके कपड़ों, बोलने के तरीके, या फिर उनके विचारों पर ऊटपटांग कमेंट करना।

लेकिन रुको! हम सिर्फ ट्रोल्स की बात क्यों कर रहे हैं? असली मुद्दा ये है कि आप NoFicker Naari कैसे बनें।

अगर कोई ट्रोल करता है, तो सबसे पहले उन्हें इग्नोर करना सीखें। जब आप उनकी बातों पर ध्यान नहीं देतीं, तो उनका मकसद अधूरा रह जाता है। ये एक बहुत ही सशक्त तरीका है। लेकिन इग्नोर करना हर बार संभव नहीं होता।

ऐसे में दूसरा तरीका है स्मार्ट जवाब देना। अगर कोई कहता है, 'तुम्हें इतना सजने-संवरने की क्या ज़रूरत है?' तो आप कह सकती हैं, 'क्योंकि मुझे अच्छा लगता है। आपकी अनुमति की ज़रूरत नहीं है।' इस तरह का जवाब ट्रोल्स को चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है।

और अगर ट्रोल्स हद से आगे बढ़ जाएं, तो ब्लॉक और रिपोर्ट करना बिल्कुल मत भूलें। ये फीचर्स आपकी सुरक्षा के लिए हैं।

याद रखें, आपकी आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। ट्रोल्स का मकसद आपको रोकना है, लेकिन आपको अपने काम से उन्हें जवाब देना है। अपने सपनों के लिए लड़िए और खुद पर विश्वास रखिए।

आपकी सशक्त आवाज़ ही आपकी पहचान है। इसे दबने मत दें।

अगली बार फिर मिलेंगे एक और दिलचस्प और उपयोगी चर्चा के साथ

वीडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=Za9jiZ7u6-4

Post a Comment

0 Comments