Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भूरक्षा दुबे की ऐतिहासिक हैट्रिक राष्ट्रीय खेलों में लगातार तीसरा पदक जीता

 भूरक्षा दुबे की ऐतिहासिक हैट्रिक राष्ट्रीय खेलों में लगातार तीसरा पदक जीता 

भूरक्षा दुबे की ऐतिहासिक हैट्रिक राष्ट्रीय खेलों में लगातार तीसरा पदक

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की प्रतिभाशाली वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने कियांग्शु इवेंट में दमदार खेल दिखाते हुए रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रमाण है। भूरक्षा ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए तीसरा पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है

 36वें राष्ट्रीय खेल में कांस्य पदक,

 37वें राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक,

 38वें राष्ट्रीय खेल में रजत पदक अपने नाम किया

भूरक्षा ने अपनी कियांग्शु स्पर्धा के फाइनल मुकाबलों में उत्तराखंड, मणिपुर, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम की दिग्गज खिलाड़ियों को टक्कर दी। कड़े मुकाबले में मणिपुर की खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक और हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि भूरक्षा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रजत पदक जीता। उनका यह पदक युवा एथलीट्स के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और विश्वास से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है।  भूरक्षा ने इससे पहले भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए है  जिसमें विक्रम अवार्ड, एकलव्य अवार्ड है, उन्होंने 2025 के 38वे राष्ट्रीय खेल में इतना शानदार प्रदर्शन जल संसाधन विभाग में कार्यरत करते हुए किया है।

संवाददाता : अवधेश दांगी 

विडियो लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=3AxYkybVv_o


Post a Comment

0 Comments