पलेरा में नेता प्रतिपक्ष सिंघार बोले-: सरकार विधानसभा सत्र नहीं चलाना चाहती
पलेरा।। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बुधवार को पलेरा नगर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की विधायक चंदा-सुरेंद्र सिंह गौर, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री-विनोद वर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू राय समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही बुंदेलखंड में कानून व्यवस्था और जनता की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस दौरान सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सरकार विधानसभा चलाना नहीं चाहती है। सरकार स्वयं डरती है, देश में सबसे कम सत्र मध्यप्रदेश में होते हैं।विधानसभा का बजट सत्र 9 दिन का रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह मप्र के इतिहास का सबसे छोटा बजट सत्र है। मुख्यमंत्री विधानसभा में बैठते नहीं हैं। कभी आते हैं तो चले जाते हैं। वह जनता की बातों और विपक्ष के सवालों से घबराते हैं। हमनें लाइव प्रसारण की बात कही तो इसके लिए भी घबराते हैं। यह डरपोक सरकार है। विपक्ष और जनता की बात नहीं सुनना चाहती है। सिंघार ने परिवहन आरक्षक के मामले को लेकर कहा कि सौरभ शर्मा छोटी मछली है। वह किसके लिए काम करता था, उसके साथ कौन लोग जुड़े थे। यह सामने आना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर बात करने से बचते हैं। सौरभ शर्मा के नाम पर करोड़ों रुपए कमाए और जमीनें खरीदी ली गईं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चल रहा है। कई जांच रिपोर्ट सरकार दबाकर बैठी है। लोकायुक्त के जांच प्रतिवेदन लंबित पड़े हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव किरन अहिरवार, जिला अध्यक्ष नवीन साहू उपस्थित रहे।
संवाददाता : मुहम्मद ख्वाजा
0 Comments