पलेरा नगर के वार्ड-2 में गंदगी से भरी नालियां, पेयजल समस्या से लोगों में आक्रोश
गंदगी, कचरे के ढेर नपा की सफाई अभियान के दावों की खोल रहे पोल
पलेरा :नगर परिषद की वार्ड क्रं. 2 में रहवासी वर्षों से गंदगी और पानी की समस्या से परेशान है। यहां फैली गंदगी और कचरे के ढेर नपा की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता के नाम पर नपा विकास कार्यों का ढोल पीट रही है। सड़कों की तो ठीक नालियों की भी सफाई नहीं हो रही है। वार्ड क्रमांक 2 में बैड़री रोड़ पर गलियों में फैली गंदगी और कचरे से भरी हुई नालियां नागरिकों की समस्या का कारण बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि चुनाव के बाद पार्षद व नपा अध्यक्ष ने इस क्षेत्र की समस्याओं को हल करने पर ध्यान नहीं दिया। डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए गाड़ियां भी निर्धारित समय पर नहीं आती। पानी की सप्लाई भी बराबर नहीं होने से लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। चुनाव के समय जो वादे किए थे, उन्हें नपा अध्यक्ष व पार्षद भूल बैठे है। नवीन नालियों का निर्माण अभी तक नहीं हुआ।।
संवाददाता : मुहम्मद ख्वाजा
0 Comments