Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पन्ना में बारिश का कहर: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में भैंस समेत दबा शख्स

 

पन्ना में बारिश का कहर: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में भैंस समेत दबा शख्स


पन्ना जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बारिश के कहर का शिकार एक 53 वर्षीय मजदूर हुआ, जिसका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर मजदूर हिसाबी लाल चौधरी 53 वर्ष निवासी बमहरी और उसकी भैंस घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मजदूर और भैंस को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला।

मकान के गिरने से घर का सारा सामान भी खराब हो गया। घायल मजदूर को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहाँ उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बारिश के मौसम में कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा कितना बड़ा है। मजदूर ने बताया कि वह मजदूरी कर कर किसी तरह अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है कच्चा मकान गिरने से उसका गृहस्ती का सामान भी नष्ट हो गया।

संवाददाता :- आशीष  सोनी 

Post a Comment

0 Comments