दरिंदे को किन्नर बनाएंगे’, रायसेन में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर थर्ड जेंडर का बड़ा बयान
किन्नर समाज ने कहा- दरिंदे को हमारे हवाले करो उसे किन्नर बनाएंगे
गौहरगंज में जन आक्रोश धरना प्रदर्शन में पहुंची महिलाओं के साथ साथ किन्नर समाज के लोग भी पहुंचे। किन्नरों ने कहा कि उस दरिंदे को हमारे हवाले कर दो, हम उसे अपनी तरह किन्नर बनाएंगे। वहीं महिलाओं की मांग है कि उस आरोपी को हमारे हवाले किया जाए, हम उसे जिंदा जलाएंगे। उसकी सजा यही है। जो कृत्य उसने किया है, उसकी यही सजा है।
आरोपी की फांसी की मांग तेज
धरना प्रदर्शन के बाद सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उतर आए। आरोपी सलमान की गिरफ्तारी और फांसी की मांग जोर पकड़ती जा रही है। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। गिरफ्तारी न होने के कारण लोगों मे आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। 6 दिन बाद भी आरोपी सलमान की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे जीतू पटवारी
पीसीसी जीतू पटवारी बुधवार को पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और डॉक्टर से मासूम की स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एसपी को हटाने से कुछ नहीं होगा। एसपी को हटाने से क्राइम रुकेगा तो पूरे प्रदेश के एसपी बदल दो। प्रदेश में कानून का ख़ौफ़ खत्म हो चुका है। गौहरगंज की घटना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकती। जिसने यह घटना को अंजाम दिया है वो राक्षस है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देना चाहिए। राजनीति से ऊपर उठकर ये सोचना चाहिए कि इस तरह की घटना फिर से ना हो।
संवाददाता :- आशीष सोनी

0 Comments