मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मीडिया कर्मियों ने किया बहिष्कार

भाजपा में वरिष्ठों की नौ एंट्री से नेताओं की फजीयत हो गई है विदिशा के गंजबासौदा में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गंजबासौदा पहुंचे। गंजबासौदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का स्वागत हुआ कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनेक मांगे मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष रखी। जिनमें से कुछ मांगों की घोषणा कर, बाकी की मांगों के प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की मुख्यमंत्री मोहन यादव भाषण देते रहे और जनता सोती रही सामने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नारे लगे मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में नगर भाजपा होडिंग बैनरों तक ही सिमट कर रह गई और नगर भाजपा में उभरती गुटबाजी के कारण कार्यकर्ताओं और भीड़ जुटाना में नाकाम रही प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों और आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दम पर ताली बजाई। कार्यक्रम में अतिथियों को बार-बार ताली बजाने और हां कहलवाने के बार बार कहने के बावजूद भी जबाब नहीं मिल सका कार्यक्रम में जो भीड़ जूटाना थी वह गुटबाजी की वजह नहीं जुट पाई सब मिलकर कार्यक्रम ठीक ही रहा मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर जो भीड़ आना चाहिए थी वह नगर भाजपा जुटाने में असमर्थ रही।