बिहार मे एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर झूमे भाजपाई


बिहार विधानसभा के चुनाव में एन.डी.ए. के शानदार प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिंगरौली में कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। दोपहर बाद स्पष्ट नतीजों के सामने आने पर जिले के जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं का कार्यालय में जमावड़ा होना शुरू हो गया तथा शाम होते-होते जिले भर से कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे एवं ढोल नगाड़ों तथा आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाते एवं विजय उत्सव मनाते दिखे। 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास की, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी के कुशल संगठनात्मक रणनीति की एवं देश गृहमंत्री अमित शाह जी के कुशल चुनावी रणनीति की जीत है। बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर मोदी जी एवं नीतीश जी के विकास पर मोहर लगाई है। यह जीत बिहार की जनता तथा एनडीए के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

 सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास विजन पर जनादेश दिया है। मैं बिहार की जनता को बधाई देता हूं तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं।

 देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि बिहार की जीत मोदी जी के विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्पना की जीत है। 

इस अवसर पर सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, पूर्व विधायक सुभाष रामचरित्र, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, राम सुमिरन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा, विनोद चौबे, विजया सिंह, पूनम गुप्ता, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चन्देल, जिला मंत्री संदीप झा, कार्यालय मंत्री विजय बैस, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश बैस, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह परमार, मण्डल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, भागवत जायसवाल, नीरज पाण्डेय, मनोज शाह, कमलेश वर्मा, आइ टी सेल के संयोजक सुरेश गिरि, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील सिंह गहरवार, पूर्व जिला महामंत्री राजकुमार दुबे, वरिष्ठ नेता सम्पत शाह, सरोज शाह, मधु झा, किरण सोनी, पार्षद आशीष कुमार बैस, संजय सिंह, सावन मती कुशवाहा, उमेश विश्वकर्मा, ज्योति वर्मा, तरूण गुप्ता, अशोक शाह, अर्जुन शाह, राकेश वर्मा एवं सीताराम वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता :- आशीष सोनी