चंदेरा में चंदला पहाड़ी पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा, विश्व मानवाधिकार दिवस का कार्यक्रम मनाया 


टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत चंदेरा में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के निर्देशन में प्रांतीय सचिव राम रतन दीक्षित जी के मार्गदर्शन में आज चंदला पहाड़ी पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था कार्यक्रम के शुभारंभ में भगवान श्री रामचंद्र जी व सरस्वती माता के चित्र पर तिलक कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई इसी क्रम में संगठन द्वारा चंदला पहाड़ी के महंत जी का तिलक कर पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया इसी क्रम में प्रदेश सचिव राम रतन दीक्षित जी का सभी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर तिलक कर सम्मान किया गया प्रांतीय सचिव राम रतन दीक्षित जी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर संगठन के विस्तार व संगठन के उद्देश्य के बारे में सदस्यों को जानकारी दी और कहा कि हमें संगठन में किस तरह संगठित रहकर लोगों की मदद करनी है जिससे अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिल सके क्योंकि संगठन का उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है ।इसी क्रम में प्रांतीय सचिव रामरतन दीक्षित द्वारा पिंकी गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष घोषणा की फिर एक दर्जन से अधिक लोगों ने संघठन की सदस्यता ग्रहण की जिसमें संगठन पदाधिकारियों द्वारा सदस्यों का माला पहन कर सम्मान किया संगठन के पदाधिकारी गण जिला अध्यक्ष दशरथ विश्वकर्मा, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल रिछारिया, जिला महिला अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र दुबे , अनिल मिश्रा, जिला विधिक सलाहकार हैरान यादव पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रही कार्यक्रम के दौरान महंत जी की भूमिका सराहनीय रही संगठन के सभी सदस्यों पदाधिकारी ने चंदला पहाड़ी के महंत जी का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम समाप्त किया।

संवाददाता :- मुहम्मद ख्वाजा