शादी समारोह में अवैध हथियार कट्टे से हुये हर्ष फायर से खाना परोस रहे युवक को गोली जिला चिकित्सालय में भर्ती 


मुरैना। बामौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान कट्टे  से हुए हर्ष फायर का खतरनाक रूप सामने आया। समारोह में खाना परोसने का कार्य कर रहा युवक गोली की चपेट में आकर घायल हो गया।

घायल के द्वारा बताया गया कि शादी में जश्न के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायर करना शुरू कर दिया। तभी खुले में चलाई गई गोली रवि के कूल्हे में जा लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना के बाद घायल युवक को तुरंत बामौर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को  उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह मामला बामौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस हर्ष फायर करने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

संवाददाता : किशोर कुशवाहा