मुख्यमंत्री कन्या विवाह हुआ आयोजित,अग्रि को साक्षी मानकर 55 जोड़ों ने लिये सात फेरे


सिंगरौली में अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह कार्यक्रम में 57 जोड़े विवाह बंधन में बध अपने गृहस्थ जीवन की शुरूआत की। समारोह में पूरे विधि विधान से मत्रोच्चार के बीच नव दम्पत्तियों ने साथ फेरे लिए। 

इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, नपानि महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, एसडीएम सुरेश जाधव, ननि आयुक्त सविता प्रधान सहित उपस्थित जन प्रतिनिधियो ने नव विवाहित जोड़ो पर पुष्प वर्षा के उनके गृहस्थ जीवन की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह निकाह समारोह में नगरीय क्षेत्र के 18 जोड़े एवं जनपद पंचायत बैढ़न क्षेत्र के 37 जोड़ो का विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इस दौरान शहनाई की धुन एवं मंत्रोच्चारण से अटल परिसर गुंजता रहा। इस अवसर पर पार्षद संतोष शाह, ननि उपायुक्त आरपी बैस सहित वर-वधु पक्ष के माता-पिता रिश्तेदार की मौजूदगी रही।

सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता की मिशाल: विश्वामित्र  

दिन शुक्रवार को मंगल भवन देवसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में 41 जोड़ों का बाजे गाजे के साथ, विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विवाह तथा 6 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विवाहित जोड़ों के ऊपर पुष्पवर्षा कर सुखमय दाम्पत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि मुख्य मंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समरसता की मिशाल है, इसमें जहां एक ही छत के नीचे एक तरफ जहां धूम धाम, बाजे गाजे के साथ विवाह संपन्न हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ निकाह भी संपन्न हो रहा है। आगे कहा कि जबसे केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, कन्या विवाह, जन्म से लेकर मृत्यु के बाद अंत्येष्ठि सहायता सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का समुचित विकास संभव हो सके। इस अवसर पर प्रणव पाठक अध्यक्ष जपं, केशव सिंह उपाध्यक्ष, संजीव तिवारी सीईओ,देवेंद्र द्विवेदी तहसीलदार, परशुराम तिवारी, जनपद सदस्य मालिकराम पनिका, सुमित्रा सिंह, वरुण द्विवेदी सरपंच, बबुआराम यादव, राम लौटन बैस सरपंच, बबुआराम यादव, प्राणपति शाहू अन्य मौजूद रहे।

संवाददाता :- आशीष सोनी